CJP का दबाव रंग लाया-झुकी सरकार! बिहार-असम समेत पूरे देश में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस होंगे वापस, सभी की रिहाई

Rahul Goshwami

CJP Protest: सीजेपी आंदोलन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। संगठन का कहना है कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों में से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित दो अन्य मांगों पर सहमति जताई है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को लेकर CJP ने सरकार को नई समय सीमा भी दी है।

सीजेपी आंदोलन से जुड़े प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटे बाद सरकार के प्रतिनिधियों के साथ उनकी लंबी बैठक हुई। यह बैठक करीब दो से तीन घंटे चली, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद संगठन ने फिलहाल आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया।

FIR वापसी पर सरकार से मिला आश्वासन
सीजेपी आंदोलन के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों का रहा। सौरव दास के मुताबिक बिहार और असम से जुड़े सरकारी नोटिफिकेशन की प्रतियां उन्हें सौंपी गई हैं। इनमें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने, भविष्य में कार्रवाई नहीं करने और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का आश्वासन दिया गया है।उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार और अन्य भाजपा तथा एनडीए शासित राज्यों की ओर से भी इसी तरह के आदेश जारी किए जाने का भरोसा दिया गया है।

मंगलवार तक का दिया अल्टीमेटम
सीजेपी आंदोलन भले ही फिलहाल समाप्त हो गया हो, लेकिन संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय तक प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जा सकता है।संगठन का कहना है कि वह सरकार के अगले कदम पर नजर बनाए हुए है और वादे पूरे नहीं होने की स्थिति में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Read more: MP Police Transfer: भोपाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए टीआई, 5 अधिकारियों के तबादले

सौरव दास ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सीजेपी आंदोलन को लेकर सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि सरकार के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही और प्रदर्शनकारियों से जुड़े मुद्दों पर कई आश्वासन मिले हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रदर्शनकारियों के हितों की रक्षा की जाएगी और किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

“हर प्रदर्शनकारी के साथ खड़ी है CJP”
सीजेपी आंदोलन पर संगठन का कहना है कि आंदोलन के पहले दिन से लेकर अब तक वह सभी प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ा रहा है। सौरव दास ने कहा कि संगठन भविष्य में भी छात्रों और प्रदर्शनकारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

आधिकारिक आदेश का रहेगा इंतजार
सीजेपी आंदोलन से जुड़े दावों के बीच अब सभी की नजर सरकार की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक आदेशों पर है। फिलहाल संगठन ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की है, लेकिन आगे की स्थिति सरकार द्वारा किए जाने वाले फैसलों पर निर्भर करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *