Tikamgarh News: टीकमगढ़ में गौ सम्मान अभियान को मिला जनसमर्थन, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की उठी मांग

Anuj Nirala

Tikamgarh News:जमील खान \टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में सोमवार को गौ सम्मान अभियान के तहत गौ संरक्षण और संवर्धन को लेकर विशाल जनआंदोलन देखने को मिला। साधु-संतों के नेतृत्व में हजारों गौसेवक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और शहरवासी सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा देने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को सौंपा।

महामंत्र जाप के साथ शुरू हुआ गौ सम्मान अभियान

आंदोलन की शुरुआत सुबह “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय महामंत्र के सामूहिक जाप से हुई। इसके बाद साधु-संतों, गौसेवकों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शांतिपूर्ण रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।पूरे आयोजन के दौरान गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण से जुड़े संदेश भी दिए गए।

MP Energy Department: 6 हजार संविदा कर्मचारियों को मिलेगा नियमितीकरण का लाभ, ऊर्जा विभाग ने जारी किए निर्देश; 10 हजार रिक्त पदों पर होगी प्रक्रिया

ज्ञापन में रखी गईं तीन प्रमुख मांगें

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं—

  • पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कठोर कानून बनाया जाए।
  • गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए।
  • गौ संरक्षण, संवर्धन और गौवंश की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी केंद्रीय कानून लागू किया जाए।

साधु-संतों ने कहा—गौ संरक्षण राष्ट्रहित का विषय

Tikamgarh News: प्रदर्शन में बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज, विजय राघव मंदिर के महंत सुधीर मिश्रा, फलाहारी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में गौसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक भी शामिल हुए।

महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं। इसलिए गौ संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और संस्कृति की रक्षा का विषय भी है।

मांगे पूरी नहीं हुईं तो दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन

Tikamgarh News:  महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि फिलहाल आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है। यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो देशभर के साधु-संत, गौभक्त और गौसेवक दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकजुट होकर व्यापक राष्ट्रीय आंदोलन करेंगे।उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि गौवंश के संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है।

MP Farmer Welfare Scheme: CM मोहन यादव ने 82 लाख किसानों को ₹3,300 करोड़ दिए, खंडवा में पुलिस बटालियन की घोषणा

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रैली के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से गौ संरक्षण को लेकर ठोस नीति बनाने और देशभर में एक समान कानून लागू करने की मांग की गई।अब इस ज्ञापन पर सरकार की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *