Monday, March 30, 2026
27.7 C
Raipur

Mungeli News : प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क बनी जानलेवा, अवैध डामर प्लांट बना वजह, ग्राम तराई, कुरानकापा पंचायत के ग्रामीणों की सुरक्षा पर संकट

Mungeli News : मुंगेली : ग्राम पंचायत कुरानकापा के आश्रित ग्राम तराई में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। यह सड़क जिस उद्देश्य से बनाई गई थी – ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुलभ आवागमन उपलब्ध कराना – वही अब सवालों के घेरे में है। स्थानीय उपसरपंच एवं भाजपा नेता हेमंत पटेल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि यह सड़क अब खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और डामर की परतें उखड़ चुकी हैं, जिससे यह मार्ग जानलेवा बन गया है। उन्होंने बताया कि सड़क की दुर्दशा के पीछे सबसे बड़ा कारण एक डामर प्लांट है, जो शासकीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रहा है।

Mungeli News : हेमंत पटेल ने बताया कि उक्त डामर प्लांट से प्रतिदिन भारी वाहनों – खासकर हाइवा और डीलरों – की आवाजाही होती है, जिससे सड़क की गुणवत्ता नष्ट हो गई है। सड़क पर गिट्टी और डामर का अवशेष जमा हो गया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलन का खतरा और बढ़ गया है। गांव के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के बाद से ही इस रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही अनियमित रूप से होती रही है, जिससे अब यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

Mungeli News : उपसरपंच की मांग – हटे अवैध प्लांट, हो सड़क की मरम्मत

Mungeli News : उपसरपंच हेमंत पटेल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध डामर प्लांट को बंद कराया जाए तथा सड़क की मरम्मत कर पुनः सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो ग्रामवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories