MP Weather: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव: 27 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी

Anuj Nirala

MP Weather: भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से 27 जुलाई से 30 जुलाई तक अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय मानसूनी तंत्र के चलते प्रदेश के पूर्वी, महाकौशल, विंध्य, मालवा, निमाड़, ग्वालियर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में लगातार बारिश का दौर बना रहेगा। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इन 6 जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है।

Indore Police: इंदौर में ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 11 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2.60 लाख का माल जब्त

भोपाल, इंदौर समेत मालवा-निमाड़ में भी बरसेंगे बादल

MP Weather: प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर और आगर-मालवा जिलों में 27 से 30 जुलाई के बीच मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।

ग्वालियर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर सहित नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिलों में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इन जिलों में अगले चार दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।

महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा असर

MP Weather: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में मानसून का प्रभाव सबसे अधिक रहने की संभावना है। जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।कुछ इलाकों में कम समय में अधिक बारिश होने से निचले क्षेत्रों में जलभराव और छोटे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

प्रशासन और नागरिकों के लिए सतर्कता जरूरी

MP Weather: लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम का पूर्वानुमान देखकर कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।

MP Guest Teachers: MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत अब हर साल मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा आदेश

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 27 से 30 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी।
  • कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना।
  • गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा।
  • तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
  • पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में सबसे अधिक बारिश होने के आसार।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *