वन अफसर पर भ्रष्टाचार के आरोप, ननकी राम ने पीएम को भेजा पत्र….

Parivesh
वन अफसर पर भ्रष्टाचार के आरोप, ननकी राम ने पीएम को भेजा पत्र....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर एक बार फिर अपने पत्र को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्रीनिवास राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कंवर ने आरोप लगाया कि श्रीनिवास राव ने कैम्पा योजना के तहत कांग्रेस का एजेंट बनकर पद का दुरुपयोग किया और भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों के कार्य अपने नजदीकी रिश्तेदारों और पसंदीदा ठेकेदारों को ऊंची दरों पर आवंटित किए गए, जबकि कई कामों में गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब रहा।

इतना ही नहीं, पत्र में यह भी कहा गया कि दूरस्थ इलाकों में जिन परियोजनाओं के नाम पर पैसे खर्च किए गए, वहां वास्तव में कोई काम हुआ ही नहीं। साथ ही, ननकी राम कंवर ने 1628 वनरक्षकों की भर्ती में भी घोटाले के आरोप लगाते हुए तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *