रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर! आमानाका ओवरब्रिज पर 6 लोगों को रौंदा, महिला ड्राइवर अरेस्ट, जानें किसकी थी गाड़ी

Rahul Goshwami

Raipur Amanaka Overbridge Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर मौजूद लोगों की चपेट में आ गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी घायलों की पहचान और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल महिला चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया। हादसे में कई बाइक और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुआ। महिला चालक से भी पूछताछ की जा रही है।
Read more: CG News: छत्तीसगढ़ी भाषा को मिली ऐतिहासिक सौगात, पहली बार छत्तीसगढ़ी में प्रकाशित हुई श्रीमद्भागवत गीता; चाम्पा के रविन्द्र कुमार सोनी की 25 वर्षों की साधना लाई रंग

प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई जा रही जानकारी
घटना सुबह के समय हुई, जब ओवरब्रिज पर लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों के इलाज पर नजर रखी जा रही है।

कौन है गाडी का मालिक
पुलिस जांच के दौरान सामने आई प्रारंभिक वाहन जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार ROURKELA STEEL FERRO ALLOYS के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। वाहन का पंजीकरण 1 अक्टूबर 2024 को हुआ था और इसका पंजीकृत पता नेशनल कॉर्पोरेट पार्क, जीई रोड, मारुति बिजनेस पार्क के सामने, रायपुर दर्ज है। उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक वाहन का बीमा 30 सितंबर 2027 तक वैध है, जबकि PUC 30 सितंबर 2025 तक मान्य है। फिलहाल पुलिस वाहन के स्वामित्व और हादसे के समय इसे कौन चला रहा था, इसकी भी जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *