Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पेपर लीक के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और युवाओं के साथ धोखा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।







