Makdi News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर थाना माकड़ी पुलिस का प्रेरणादायी आयोजन, 110 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, विजेताओं का हुआ सम्मान

Sanjay Sahu

Makdi News: रोशन सेन/माकड़ी। भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माकड़ी में रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सरदार पटेल के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान, राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यबोध एवं देशभक्ति की भावना का विकास करना था।

Makdi News: यह आयोजन पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्निग्धा सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Makdi News: प्रतियोगिता में थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला कौशल एवं विचारों के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण देखने को मिला।

 

Makdi News: कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष बैसाखू कोर्राम, जनपद सदस्य श्रीमती पूजा शर्मा, विरेन्द्र प्रधान, संजू ग्वाल, संजू पोयाम, चंदन साहू, दीपेन्द्र नाग, संजू ग्वाल, विष्णु पांडे सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Makdi News: अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं तथा उन्हें देश के आदर्श महापुरुषों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर थाना प्रभारी माकड़ी श्री ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सीमा सिंह, प्रधान आरक्षक मोनाराम मंडावी, आरक्षक कोदूराम, मंडावी, हेमलाल रावटे, धन्नू पटेल, महिला आरक्षक राजेश्वरी नेताम, संगिनी स्टाफ सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को समाज एवं देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रतियोगिता के परिणाम
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम – दामिनी (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उडीदगांव)
द्वितीय – प्रवीण (स्वामी आत्मानंद विद्यालय, माकड़ी)
तृतीय – तमन्ना (हीरापुर विद्यालय)
निबंध लेखन प्रतियोगिता
प्रथम – नम्रता (कटागांव विद्यालय)
द्वितीय – चेतन (लुभा)
तृतीय – सतेंद्र पांडे (लुभा)
रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम – स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, माकड़ी
द्वितीय – हीरापुर विद्यालय
तृतीय – अनंतपुर विद्यालय
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी विजेताओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सहभागिता और उत्साह की सराहना की गई।
थाना माकड़ी पुलिस ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए ऐसे जनजागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज और पुलिस के बीच विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता और अधिक सुदृढ़ हो सके।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *