Raipur Crime: 6 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत 24 से ज्यादा मामले दर्ज

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। रायपुर पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और स्थायी वारंटी संजय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के प्रयास समेत दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

Raipur Crime: पुलिस के अनुसार, थाना खमतराई में वर्ष 2020 में दर्ज हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले (अपराध क्रमांक 212/2020) में संजय रक्सेल घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत ने स्थायी वारंट भी जारी किया था।

Raipur Crime: फरार आरोपियों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों, परिचितों और गतिविधियों की लगातार निगरानी की। मुखबिरों की मदद और तकनीकी जानकारी के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी गई।

Raipur Crime: इसी दौरान पुलिस को संजय रक्सेल के एक स्थान पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।

Raipur Crime: पुलिस के मुताबिक, संजय रक्सेल थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, बलवा, चोरी, नकबजनी, मारपीट, तोड़फोड़, शासकीय कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट समेत 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय संजय रक्सेल, पिता अन्नू रक्सेल, निवासी के.के. रोड, मौदहापारा, रायपुर के रूप में हुई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *