Indore News : चोरल-तिंछाफाल जैसे जलप्रपातों पर अब नहीं जा सकेंगे पर्यटक…

Parivesh
Indore News : चोरल-तिंछाफाल जैसे जलप्रपातों पर अब नहीं जा सकेंगे पर्यटक...

इंदौर। Indore News : मानसून की शुरुआत होते ही इंदौर और आसपास के प्राकृतिक जलप्रपातों की ओर पर्यटकों का रुख शुरू हो गया है, लेकिन इस बार जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो चुका है। कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ आदेश जारी करते हुए कहा है कि चोरल, तिंछाफाल, जोगी भड़क, चिड़िया भड़क और सीतलामाता फॉल जैसे खतरनाक प्वाइंट्स पर जाना अब प्रतिबंधित रहेगा।

Indore News : कलेक्टर ने कहा कि हर साल इन स्थानों पर लापरवाही की वजह से जानलेवा घटनाएं होती हैं, जिनमें कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बार कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। केवल निर्धारित सुरक्षित सीमा तक ही पर्यटकों को जाने की अनुमति होगी। आगे बढ़ना पूरी तरह निषेध रहेगा।

प्रशासन ने इन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस निगरानी, और बैरिकेडिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि रोमांच की कीमत उनकी जान नहीं होनी चाहिए – “एक-एक जीवन हमारे लिए अनमोल है।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *