Katni Crime: कटनी में बढ़ते अपराध पर भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा मुद्दा प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने CM डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Anuj Nirala

Katni Crime: कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर जिले की स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने जिले में बढ़ रहे अपराध, चाकूबाजी की घटनाओं और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

मृदुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री से कहा कि कटनी में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मृदुल मिश्रा ने आरोप लगाया कि कटनी पुलिस कई मामलों में बिना पर्याप्त जांच किए आम लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 307 जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज कर रही है। उनका कहना था कि इससे निर्दोष नागरिकों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।उन्होंने कहा कि कानून का उद्देश्य अपराधियों पर कार्रवाई करना है, न कि बिना पर्याप्त साक्ष्यों के आम लोगों को परेशान करना।

Gwalior Wall Collapse: ग्वालियर में नगर निगम की दीवार बनी मौत का जाल भरभराकर गिरी दीवार के मलबे में दबे तीन लोग, दो को निकाला गया; महिला को बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

चाकूबाजी और अपराधों में बढ़ोतरी पर जताई चिंता

Katni Crime: मृदुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि कटनी जिले में हाल के दिनों में चाकूबाजी, मारपीट और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। उनका आरोप है कि पुलिस अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सफल नहीं हो पा रही है, जिसके कारण जिले में भय का माहौल बन गया है।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराध पर अंकुश नहीं लगाया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मृदुल मिश्रा के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभावी निर्णय लेगी।

पुलिस प्रशासन की समीक्षा और तबादले की भी मांग

Katni Crime: मुलाकात के दौरान मृदुल मिश्रा ने जिले के पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा कराने तथा आवश्यक होने पर संबंधित अधिकारियों के तबादले पर भी चर्चा की। उनका कहना था कि यदि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक बदलाव किए जाते हैं तो कानून-व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है।

‘Indore Cleanliness: स्वच्छता सिर्फ पोस्टर से नहीं, व्यवहार परिवर्तन से आएगी’ इंदौर कार्यशाला में बोले फीडबैक फाउंडेशन के CEO अजय सिन्हा, पाठ्यक्रम में भारतीय स्वच्छता परंपरा शामिल करने की वकालत

‘पहले ऐसी स्थिति नहीं थी’

Katni Crime: मृदुल मिश्रा ने दावा किया कि जिले में पूर्व में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों के कार्यकाल के दौरान अपराध की स्थिति इतनी गंभीर नहीं थी। उनके अनुसार वर्तमान समय में अपराध का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय है और इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएगी, जिससे जिले में कानून का राज मजबूत होगा और आम नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा फिर से कायम हो सकेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *