Thursday, September 3, 2026
Home Madhya Pradesh Narsinghpur Police: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि SP ऑफिस, RI कार्यालय समेत...

Narsinghpur Police: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि SP ऑफिस, RI कार्यालय समेत 12 थानों को मिला ISO प्रमाणपत्र, बेहतर पुलिसिंग मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान

Narsinghpur Police: नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की पुलिस ने जनसेवा, प्रशासनिक दक्षता और आधुनिक कार्यप्रणाली के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय, रक्षित निरीक्षक (RI) कार्यालय तथा 12 पुलिस थानों को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और गुणवत्ता मानकों के आधार पर ISO (आईएसओ) प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान पुलिस विभाग द्वारा बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शी व्यवस्था और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

गरिमामयी समारोह में मिला सम्मान

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा एवं छिंदवाड़ा रेंज के उप महानिरीक्षक (DIG) राकेश कुमार सिंह ने जिले के 14 पुलिस कार्यालयों एवं थानों को आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE: MP News: आज किसानों के खातों में आएगी बड़ी रकम! CM मोहन यादव करेंगे 1460 करोड़ ट्रांसफर

बेहतर कार्यप्रणाली और जनसेवा को मिला सम्मान

Narsinghpur Police: आईएसओ प्रमाणपत्र उन पुलिस कार्यालयों और थानों को दिया गया है, जिन्होंने सुव्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन, पारदर्शी प्रशासन, पीड़ित केंद्रित कार्यशैली, त्वरित जनसुनवाई, साफ-सुथरी व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह प्रमाणन पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

IG ने की सराहना, भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा

Narsinghpur Police: कार्यक्रम के दौरान आईजी प्रमोद वर्मा ने जिले की पूरी पुलिस टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप 14 कार्यालयों और थानों को आईएसओ प्रमाणन प्राप्त हुआ है।उन्होंने बताया कि भविष्य में पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई है, ताकि जिले की पुलिस व्यवस्था लगातार बेहतर होती रहे।

SP कार्यालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना

समारोह के बाद आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अन्य जिलों के लिए भी एक बेहतर मॉडल बताया।

READ MORE: Youthful Crime, Old Age Arrest: खंडवा: जवानी की चोरी, बुढ़ापे में गिरफ्तारी! 36 साल से फरार आरोपी को पकड़ने ‘किसान’ बनकर खेतों में पहुंची पुलिस

इंडियन कॉफी हाउस का भी हुआ उद्घाटन

Narsinghpur Police: दौरे के दौरान इंडियन कॉफी हाउस का उद्घाटन भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा केवल पुलिस कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि नरसिंहपुर की आम जनता के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इससे पुलिस परिसर में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।नरसिंहपुर पुलिस की यह उपलब्धि प्रदेश में आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here