Kondagaon News: अतिक्रमण पर वन विभाग का बड़ा प्रहार, चनियागांव में बेदखली के बाद 2500 से अधिक पौधों का रोपण, कब्जामुक्त वन भूमि होगी फिर से हरी-भरी

Sanjay Sahu
Kondagaon News

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज /कोंडागांव :- केशकाल वनमंडल के उप वनमंडल फरसगांव अंतर्गत वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चनियागांव स्थित कक्ष क्रमांक OA-1406 की वन भूमि को कब्जामुक्त कराया। बेदखली की कार्रवाई पूरी होने के तुरंत बाद विभाग ने उसी भूमि पर 2500 से अधिक पौधों का रोपण कर वन क्षेत्र के पुनर्विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

Kondagaon News: यह अभियान वनमंडलाधिकारी श्रीमती दिव्या गौतम के निर्देशन तथा एसडीओ सुषमा जे. नेताम के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र बड़ेडोंगर के उप परिक्षेत्र देवगांव द्वारा संचालित किया गया। अभियान में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा बल और स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Kondagaon News: वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि को पुनः हरित क्षेत्र में विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक पौधरोपण किया गया है। लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Kondagaon News: अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनोरा और ईरागांव थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी तथा कब्जामुक्त भूमि पर पौधरोपण कर उसे पुनः वन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Kondagaon News: इस अवसर पर फरसगांव रेंजर शुभम पांडेय, बड़ेडोंगर रेंजर योगेंद्र समुंद, केशकाल रेंजर के.के. नेताम, डिप्टी रेंजर पीलाराम दीवान, शिवनाथ सेठिया, पवन नाग, वनपाल मानसिंह नेताम, मोहन नाग, हेमलाल पुजारी, मोहन पुजारी, डोमार नेताम, गजेंद्र नाईक, वनरक्षक भूपेंद्र नाग, किशन बघेल, किशोर भूआर्य, भुनेश्वर पांडे, सरिता मरकाम, संगीता, सुनीता, खगेश दीवान, रतन नेताम, श्रवण नेताम, रामसुरज, आदित्य वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *