CG Vyapam: छत्तीसगढ़ प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी; मेरिट लिस्ट भी हुई घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

VIKASH KHALKHO

CG Vyapam: रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने प्री बीएड (Pre B.Ed.) एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर 16 जुलाई 2026 को जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थी अब ऑनलाइन माध्यम से व्यापमं की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

बता दें कि राज्य स्तरीय इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 को ऑफलाइन मोड पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों में किया गया था. इसके बाद 25 जून को मॉडल आंसर की जारी की गई थी और दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है.

सरकारी और निजी कॉलेजों का संभावित कट-ऑफ (Expected Cut-Off)

रिजल्ट जारी होने के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के लिए संभावित कट-ऑफ अंक भी सामने आए हैं, जिसके आधार पर छात्रों को शासकीय और निजी महाविद्यालयों में सीट आवंटित की जाएगी:

शासकीय कॉलेज (Government College) संभावित कट-ऑफ:

  • जनरल वर्ग: 70 से 78 अंक

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 70 से 75 अंक

  • अनुसूचित जाति (SC): 60 से 65 अंक

  • अनुसूचित जनजाति (ST): 55 से 65 अंक

निजी कॉलेज (Private College) संभावित कट-ऑफ:

  • जनरल वर्ग: 65 से 70 अंक

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 65 से 75 अंक

  • अनुसूचित जाति (SC): 50 से 55 अंक

  • अनुसूचित जनजाति (ST): 45 से 60 अंक

परीक्षा परिणाम में दर्ज विवरण

अभ्यर्थी अपने रिजल्ट कार्ड (Scorecard) पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियों का मिलान अवश्य कर लें:

  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर

  • अभ्यर्थी का नाम और जन्मतिथि

  • परीक्षा में प्राप्त कुल अंक (मार्क)

  • क्वालिफिकेशन स्टेटस (योग्यता स्थिति) और रैंक

स्टेप-बाय-स्टेप: ऐसे चेक करें अपना प्री बीएड रिजल्ट

Cg Pre B.Ed रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई बेहद सरल प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं.

  2. होम पेज पर उपलब्ध ‘Result’ या ‘छत्तीसगढ़ व्यापम रिजल्ट 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें.

  3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा.

  4. यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.

  5. लॉगिन होते ही स्क्रीन पर ‘छत्तीसगढ़ प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2026’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें.

  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें.

आगे की प्रक्रिया:

प्री बीएड परीक्षा का परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज आवंटन की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ बीएड की काउंसिलिंग जुलाई से सितंबर 2026 के मध्य विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी.

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *