Indore Murder Case: इंदौर पोस्टल अधिकारी हत्याकांड फरार आरोपी पति पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

Anuj Nirala

Indore Murder Case: इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में हुई पोस्टल विभाग की महिला अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पति अखिलेश पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

धारदार हथियार से की थी पत्नी की हत्या

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले पोस्ट ऑफिस में पदस्थ उर्मिला सैनी की उनके पति अखिलेश ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक महिला को वर्षों से प्रताड़ित किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

Cyber Fraud Student: साइबर ठगी ने छीना छात्र का सपना बीटेक की फीस के लिए मजदूरी से जोड़े ₹48 हजार मिनटों में उड़ाए, 1930 हेल्पलाइन पर भी नहीं मिली तत्काल राहत

वारदात के बाद बेटी के स्कूल पहुंचा आरोपी

Indore Murder Case: जांच में यह भी सामने आया कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा। वहां उसने बेटी को कुछ गहने, सामान और एटीएम कार्ड सौंपे और फिर वहां से फरार हो गया। जब बेटी स्कूल से घर लौटी, तब उसे घटना की जानकारी मिली।

बस स्टैंड तक मिली थी लोकेशन

पुलिस जांच के दौरान आरोपी की आखिरी लोकेशन बस स्टैंड क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम

Indore Murder Case: एडिशनल डीसीपी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी की सूचना देने या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Indore Student Safety: इंदौर में छात्राओं की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं, छेड़छाड़, पीछा करने और अश्लील हरकतों की शिकायत

पुलिस ने आमजन से की अपील

Indore Murder Case: पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *