Chhattisgarh Weather Update: ब्रेक के बाद फिर एक्टिव हुआ मानसून, रायपुर में बूंदाबांदी, गरज-चमक के साथ कई जिलों में बरसेंगे बादल

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर : छत्तीसगढ़ में ब्रेक मॉनसून के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रायपुर में सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि भिलाई में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Chhattisgarh Weather Update: पिछले 48 घंटे में प्रदेश में लगभग बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह स्थिति ‘ब्रेक मॉनसून’ की थी, जब मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ जाते हैं और बारिश देने वाले सिस्टम राज्य से दूर चले जाते हैं। अब इन सिस्टमों के फिर सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 14 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से करीब 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के 32 में से 16 जिले अब भी सामान्य से कम बारिश की स्थिति में हैं, जबकि 14 जिलों में बारिश सामान्य रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे अधिक, सामान्य से 74 प्रतिशत ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है, जबकि मुंगेली में भी सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Chhattisgarh Weather Update: राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories