Bhilai School Girls Fainting: भिलाई स्कूल छात्राएं बेहोश होने का मामला दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से सामने आया है। पिछले पांच दिनों में करीब 10 से 11 छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल सभी छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है, लेकिन इन घटनाओं की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।





