Raipur Crime: स्कूल में पानी की बोतल को लेकर विवाद, 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को 11वीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। मामूली विवाद के बाद कुछ छात्रों ने स्कूल परिसर में ही उसे घेर लिया। हमले में छात्र की बाईं जांघ में चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद छात्रों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime: पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र के साथी की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Raipur Crime: पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद

Raipur Crime: शिकायत के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे कक्षा के दौरान एक छात्र ने पानी की बोतल फेंक दी। इस पर दूसरे छात्र ने उससे ऐसा करने की वजह पूछी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी छात्र ने स्कूल के बाहर देख लेने की धमकी दी। स्कूल की छुट्टी के बाद जब पीड़ित छात्र अपने साथी के साथ पार्किंग की ओर जा रहा था, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया।

Raipur Crime: गले पर किया वार, बचाव में जांघ में लगी चोट

Raipur Crime: शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले छात्र के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद एक आरोपी ने चाकू निकालकर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और उसके गले पर हमला करने की कोशिश की। छात्र ने बचाव किया, जिससे चाकू उसकी बाईं जांघ में लग गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की।

Raipur Crime: घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

Raipur Crime: घटना की जानकारी मिलते ही घायल छात्र का भाई मौके पर पहुंचा और उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया। इलाज के बाद मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई।

Raipur Crime: स्कूल की सुरक्षा पर उठे सवाल

Raipur Crime: स्कूल परिसर में दिनदहाड़े चाकू से हमला होने की घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। घटना में शामिल सभी छात्रों की भूमिका और हमले में इस्तेमाल चाकू के बारे में भी जांच की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *