Mainpat Road Accident Breaking: मैनपाट में तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Mainpat Road Accident Breaking: बतौली/मैनपाट। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर से बिजलहवा मार्ग पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की बीच आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस भयानक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में तीनों युवकों की जान जाने से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

बरीमा और वंदना जा रहे थे बाइक सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर के चोरकीडीह निवासी अर्जुन विश्वकर्मा (उम्र लगभग 20 वर्ष) अपनी प्लेटिना बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल बरीमा जा रहा था। इसी दौरान नर्मदापुर-बिजलहवा मार्ग पर सामने से आ रही पल्सर बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। पल्सर पर वंदना निवासी गुड्डू माझी (18 वर्ष, पिता धनाराम) अपने साथी सीतापुर निवासी विफन राम (32 वर्ष) के साथ सवार होकर अपने घर वंदना लौट रहा था। दोनों गाड़ियों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि अर्जुन विश्वकर्मा और गुड्डू माझी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल विफन राम को तुरंत नजदीकी नर्मदापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, देर रात इलाज के दौरान विफन राम ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे वाली जगह से लौटते समय एक और दुर्घटना

घटना की सूचना जंगल की आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गई। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल की ओर देखने गए बिजलहवा निवासी रामायण चौधरी (50 वर्ष) जब अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी वे भी एक अन्य सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जांच में जुटी कमलेश्वरपुर पुलिस

सड़क हादसे में तीन-तीन चिरागों के बुझ जाने से मृतकों के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories