Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Police: लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर लूटी गई...

Raigarh Police: लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर लूटी गई ₹10 लाख की कार, रायगढ़ पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को दबोचा

Raigarh Police गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लेन-देन के विवाद के बीच युवक से मारपीट कर उसकी कार लूटने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की मारुति सुजुकी XL-6 कार बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी गंभीर अपराधों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जमीन के सौदे से शुरू हुआ विवाद

Raigarh Police: पुलिस के मुताबिक, गजपति राम राठिया (29) निवासी ग्राम भेंड्रा, थाना घरघोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसके परिवार ने अपनी पैतृक जमीन का सौदा बेलाल अहमद निवासी प्रेमनगर, घरघोड़ा से 7 लाख रुपये में किया था। इस सौदे के तहत आरोपी ने 3.50 लाख रुपये अग्रिम दिए थे।

READ MORE: Raipur Crime News: रायपुर से दो मासूम लापता, साइकिल से निकले थे, सीसीटीवी में दिखे दो बच्चे, पुलिस ने जारी की अपील

बाद में आरोपी ने जमीन खरीदने से इनकार कर अग्रिम राशि वापस मांगी। इसी दौरान उसने परिचय का फायदा उठाकर प्रार्थी की मारुति XL-6 कार ले ली और करीब सात महीने तक अपने कब्जे में रखी। बाद में प्रार्थी ने दूसरी जगह जमीन बेचकर 2.50 लाख रुपये लौटाए, तब जाकर आरोपी ने कार वापस की।

1 लाख के विवाद में 10 लाख की कार लूट ले गया आरोपी

Raigarh Police: शिकायतकर्ता के अनुसार, लेन-देन में केवल 1 लाख रुपये बाकी थे, लेकिन आरोपी लगातार 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। वह कई बार घर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकी और जान से मारने की बात भी करता था।

6 जुलाई 2026 को गजपति अपने साथी रामसाय साव उर्फ विक्की के साथ कारगिल चौक, घरघोड़ा में खड़ा था। इसी दौरान आरोपी बेलाल अहमद वहां पहुंचा और पैसों को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर जबरन कार की चाबी छीनकर मारुति XL-6 (CG-04-QD-4132) लेकर फरार हो गया।

लूट का मामला दर्ज, पुलिस ने तुरंत शुरू की कार्रवाई

Raigarh Police: पीड़ित की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 218/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।

दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

Raigarh Police: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेलाल अहमद (52 वर्ष) निवासी प्रेमनगर, घरघोड़ा को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।उसके मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये कीमत की मारुति सुजुकी XL-6 कार बरामद कर जब्त कर ली। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

READ MORE: Raipur Airport News: अब किताबों के साथ कटेगा हवाई सफर! रायपुर एयरपोर्ट पर शुरू होगी ‘फ्लाईब्रेरी’, यात्री मुफ्त में ले सकेंगे पसंदीदा पुस्तक

SSP बोले— कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Raigarh Police: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि लेन-देन से जुड़े विवादों का समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को हिंसा, धमकी या जबरन संपत्ति छीनने का अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here