Raipur Crime News: रायपुर से दो मासूम लापता, साइकिल से निकले थे, सीसीटीवी में दिखे दो बच्चे, पुलिस ने जारी की अपील

Sanjay Sahu
Raipur Crime News

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे 8 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 11 बजे अपने घर से साइकिल लेकर निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं और बच्चों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Raipur Crime News: लापता बच्चों की पहचान आयुष चौहान और पीयूष चौहान के रूप में हुई है। दोनों राजेंद्र नगर, थाना उरला क्षेत्र के निवासी हैं। घर से निकलते समय दोनों बच्चे रेंजर साइकिल पर सवार थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी दोनों घर से जाते हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन उसके बाद उनकी लोकेशन का कोई पता नहीं चल सका।

 

 

Raipur Crime News: मामले में उरला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 311/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है।

Raipur Crime News: पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि आयुष चौहान और पीयूष चौहान कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तत्काल थाना उरला से संपर्क करें। सूचना देने के लिए थाना प्रभारी उरला का मोबाइल नंबर 9479191032 जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि समय पर मिली सूचना बच्चों तक जल्द पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *