Surajpur Headmaster: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, जमीन पर लेटकर करते रहे गाली-गलौज; वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Surajpur Headmaster: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और स्कूल परिसर के बाहर जमीन पर लेटकर अभद्र व्यवहार करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल समय में नशे में धुत मिले हेडमास्टर

जानकारी के मुताबिक मामला रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम शाल्ही के खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह कथित रूप से स्कूल समय के दौरान शराब के नशे में पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनकी हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।

READ MORE: CG News: राशन लेने का बदलेगा तरीका! भिलाई में खुल रहा हाईटेक ग्रीन एटीएम, 24 घंटे मिलेगा चावल

जमीन पर लेटकर करते रहे गाली-गलौज

Surajpur Headmaster: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हेडमास्टर जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे कथित रूप से गाली-गलौज करते भी सुनाई दे रहे हैं। यह घटनाक्रम स्कूल के बाहर हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि जिस शिक्षक पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है, यदि वही इस तरह की हरकत करे तो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

READ MORE: CG News: कोयला लेवी केस में रामगोपाल अग्रवाल हिरासत पर बोले CM साय- कानून से कोई नहीं बच सकता, घेरे में कांग्रेस

कार्रवाई का इंतजार

Surajpur Headmaster: फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद विभाग पर जांच और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG News: सरेंडर के बाद गिरफ्तारी, अब 17 जुलाई तक EOW की कस्टडी में रहेंगे रामगोपाल

Ramgopal Agrawal Arrest: रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तारी ने छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories