Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Gariaband News: कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक...

Gariaband News: कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Gariaband News
Gariaband News

Gariaband News:गरियाबंद: गरियाबंद जिले के कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेलते-खेलते दोनों बच्चे गहरे पानी से भरे कचरा गड्ढे में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

Gariaband News:बताया जा रहा है कि कचरा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान योगेश साहू और सुमन साहू के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है।

Gariaband News:घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।

Gariaband News:इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ऐसे खुले और गहरे गड्ढों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here