Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Bacheli News: तेज हवा और बारिश से बचेली में कई विशाल पेड़...

Bacheli News: तेज हवा और बारिश से बचेली में कई विशाल पेड़ गिरे

Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम /बचेली: बैलाडीला क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए हैं। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश और रात के समय चल रही तेज हवा से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घरों के आसपास खड़े पेड़ों के गिरने की आशंका के चलते लोग सतर्क हैं।

Bacheli News: शनिवार रात चली तेज हवा के कारण केंद्रीय विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन के पास कई पुराने और विशाल वृक्ष उखड़कर गिर गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि स्कूल परिसर या आसपास किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। ये पेड़ वर्षों पहले लगाए गए थे और स्कूल की छुट्टी के समय विद्यार्थियों व अभिभावकों को छाया प्रदान करते थे।

Bacheli News: बचेली और आसपास के क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और बड़े पेड़ों के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े नहीं होने की अपील कर रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here