Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: विधायक राजेश मूणत की मौजूदगी में स्कूल में बवाल, एबीवीपी...

Raipur News: विधायक राजेश मूणत की मौजूदगी में स्कूल में बवाल, एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Raipur News:
Raipur News:

Raipur News: रायपुर: राजधानी के रायपुरा स्थित गिरजाशंकर स्कूल में शुक्रवार को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल परिसर में नारेबाजी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Raipur News: जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भी एबीवीपी कार्यकर्ता ऑडिटोरियम की मांग को लेकर स्कूल पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बताया था कि ऑडिटोरियम का हैंडओवर अभी नहीं हुआ है, इसलिए उसका उपयोग फिलहाल संभव नहीं है।

Raipur News: शुक्रवार को करीब 15 से 20 कार्यकर्ता दोबारा स्कूल पहुंचे। उसी समय परिसर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत मौजूद थे।

Raipur News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को शांत कराने के लिए विधायक राजेश मूणत मंच से उतरकर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। इस दौरान उनकी कुछ कार्यकर्ताओं से बहस भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा, “हम आपसे मिलने नहीं आए हैं।”

Raipur News: मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे परिसर में प्रवेश कर गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर फायर एक्सटिंग्विशर फेंकने का आरोप है। हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच व्याख्याता डॉ. शबा कुरैशी, व्याख्याता हेमंत तिवारी और कर्मचारी शेख अजीम सिद्दकी घायल हो गए।

Raipur News: घटना की सूचना मिलने पर डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी गौतमचंद्र गावड़े ने बताया कि घायल शिक्षकों की शिकायत के आधार पर एबीवीपी कार्यकर्ता सुजल गुप्ता, संकल्प राज कमल, आशीष सिन्हा, मन साहू, मोक्ष कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here