Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Police Action: इंदौर में गैंगस्टर आरिफ पड़ी पर पुलिस का बड़ा...

Indore Police Action: इंदौर में गैंगस्टर आरिफ पड़ी पर पुलिस का बड़ा एक्शन खजराना का कुख्यात बदमाश जिलाबदर, चार जिलों में एंट्री पर रोक

Indore Police Action: इंदौर। शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस ने कुख्यात बदमाश आरिफ उर्फ आरिफ पड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खजराना क्षेत्र के इस हिस्ट्रीशीटर को जिलाबदर कर दिया गया है। पुलिस ने चौराहों पर मुनादी कर आदेश की जानकारी सार्वजनिक करते हुए उसे इंदौर शहर की सीमा से बाहर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरिफ पड़ी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनने के कारण उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई।

चार जिलों में प्रवेश पर प्रतिबंध

Indore Police Action: जिलाबदर आदेश के तहत आरिफ पड़ी को इंदौर के साथ-साथ उज्जैन, देवास और धार जिलों की सीमाओं में प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश की अवधि के दौरान इन जिलों में प्रवेश करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

READ MORE: Indore Rain News: इंदौर में एक घंटे की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल देवास नाका औद्योगिक क्षेत्र बना दलदल, ट्रक-कंटेनर फंसे, कारोबार प्रभावित

चौराहों पर कराई गई मुनादी

Indore Police Action: पुलिस ने कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी करवाई, ताकि आम लोगों को भी जिलाबदर आदेश की जानकारी मिल सके और आरोपी को आदेश का पालन करने के लिए बाध्य किया जा सके।

आदेश का उल्लंघन किया तो होगी तत्काल गिरफ्तारी

Indore Police Action: पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरिफ पड़ी जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करता है और प्रतिबंधित क्षेत्र में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा।

अपराधियों को पुलिस का सख्त संदेश

Indore Police Action: इंदौर पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि गुंडागर्दी और आपराधिक गतिविधियों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है, और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Raisen Rain Update: मुस्कुराया आषाढ़, झूमकर बरसे काले बदरा; बारिश से महका रायसेन, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here