Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP Monsoon Session 2026: 20 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा का मानसून...

MP Monsoon Session 2026: 20 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, कांग्रेस ने जनता से मांगे सवाल और सुझाव

MP Monsoon Session 2026: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले ही प्रदेश की राजनीति गर्माने लगी है। विपक्षी कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति तेज करते हुए जनता से सीधे सवाल और सुझाव मांगने की पहल शुरू की है।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जारी किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं, सुझाव और सरकार से जुड़े सवाल सीधे कांग्रेस तक पहुंचाएं।

जनता के सवाल विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस

MP Monsoon Session 2026: कांग्रेस का कहना है कि जनता से प्राप्त सुझावों और शिकायतों को संकलित कर मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में सरकार के सामने उठाया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सदन तक पहुंचाना है।उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेगी।

READ MORE: Bhopal Lokayukta Trap: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई नापतौल विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, 4 लाख की मांग के आरोप में 1 लाख लेते रिटायर्ड निरीक्षक गिरफ्तार

जारी किए संपर्क माध्यम

जनता अपने सवाल और सुझाव इन माध्यमों से भेज सकती है—

हंगामेदार रहने के आसार

MP Monsoon Session 2026: 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र के दौरान विपक्ष बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, कानून-व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में विधानसभा का यह सत्र हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की समस्याएं और सरकार से जुड़े सवाल साझा करें, ताकि उन्हें विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

READ MORE: Jabalpur Bride Missing: ‘मेकअप करवाकर आती हूं’ कहकर निकली नई-नवेली दुल्हन रहस्यमय तरीके से लापता, शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हा दर-दर भटकने को मजबूर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here