Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का...

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, खंडवा-हरदा के लिए सीजन का पहला रेड अलर्ट

MP Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस मानसून सीजन का पहला रेड अलर्ट खंडवा और हरदा जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां अति भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

MP Weather Update: मौसम विभाग ने धार, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, देवास, खंडवा, हरदा और बुरहानपुर जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें खंडवा और हरदा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी अत्यधिक बारिश की आशंका बनी हुई है।

READ MORE: Singrauli School Flooding: स्कूल बना तालाब! सिंगरौली के अंबेडकर नगर में झमाझम बारिश के बाद स्कूल में ताला, बच्चे लौटे घर

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: विभाग ने रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना

MP Weather Update: भोपाल, रीवा, उज्जैन, बैतूल और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, जबलपुर, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, कटनी, शहडोल, मंडला, आलीराजपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना और अशोकनगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

तेज हवाओं का भी अलर्ट

MP Weather Update: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

READ MORE: Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में अनंत अंबानी की भक्ति: पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कराया बालाजी और सन्यासी बाबा का दिव्य दर्शन, देश कल्याण के लिए यज्ञ में दी आहुतियां

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here