Jabalpur News :शादी का झांसा देकर नाबालिग को अगवा, ट्रेन में जहरीला पदार्थ खिलाने से हुई मौत

Sanjay Sahu
JaJabalpur Newsbalpur News

Jabalpur News :जबलपुर। मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान पुणे की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत हो गई। यह नाबालिग 13 जून को ट्रेन में बेहोशी की हालत में पाई गई थी। उसे रेलवे स्टाफ ने जबलपुर में भर्ती कराया था।

Jabalpur News :जानकारी के अनुसार, मृतका पुणे के बंड गार्डन थाना क्षेत्र की निवासी थी और 26 मई को करन सिंह नामक युवक के साथ घर से लापता हुई थी। परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और फिर मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया।

Jabalpur News :13 जून को लड़की को ट्रेन की बर्थ पर बेहोश देखा गया। टीटी ने तत्काल रेल पुलिस को सूचना दी और उसे जीआरपी के हवाले किया गया। जीआरपी जबलपुर द्वारा उसे पहले विक्टोरिया अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन तीन दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक करन सिंह पर नाबालिग को अगवा करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *