Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: सिंगरौली में टावर निर्माण को लेकर विवाद, जमीन मालिक की...

Singrauli News: सिंगरौली में टावर निर्माण को लेकर विवाद, जमीन मालिक की संदिग्ध मौत; परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

Singrauli News:  सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पावर ग्रिड कंपनी के टावर निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के परदेही गांव में जमीन पर टावर निर्माण के दौरान हुए विवाद के बीच जमीन मालिक जगदीश शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जबरन टावर निर्माण का आरोप

Singrauli News: मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनकी पट्टे की जमीन पर पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार राहुल पांडेय जबरन टावर निर्माण का कार्य करवा रहे थे। इसका विरोध करने के दौरान विवाद की स्थिति बनी और इसके बाद जगदीश शाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों का कहना है कि मामले में ठेकेदार की लापरवाही और भूमिका की निष्पक्ष जांच कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

READ MORE: Ratlam Crime News: रतलाम में ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर 40 लाख की दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी को धमकाकर बैग छीना; CCTV में कैद हुए बदमाश

पुलिस जांच में जुटी

Singrauli News: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

आधिकारिक बयान का इंतजार

Singrauli News: फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन और पावर ग्रिड कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

READ MORE: Indore School Mess: इंदौर में स्कूल मेस और कैंटीनों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित मेस कराई बंद

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here