Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore School Mess: इंदौर में स्कूल मेस और कैंटीनों पर खाद्य सुरक्षा...

Indore School Mess: इंदौर में स्कूल मेस और कैंटीनों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित मेस कराई बंद

Indore School Mess: इंदौर। विद्यार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने इंदौर के स्कूलों की मेस और कैंटीनों पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान तीन निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने जांच के लिए 22 खाद्य नमूने भी एकत्र किए हैं।

अग्रवाल पब्लिक स्कूल की मेस बिना लाइसेंस मिली

Indore School Mess: निरीक्षण के दौरान अग्रवाल पब्लिक स्कूल की मेस बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित होती पाई गई। नियमों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेस को बंद करा दिया।

READ MORE: Gwalior Murder Case: ग्वालियर में दोस्त की पत्नी को भगाकर ले जाने की रंजिश में युवक की हत्या, शव नदी में फेंका; दो आरोपी हिरासत में

निरीक्षण में सामने आईं कई खामियां

Indore School Mess: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जांच के दौरान खाद्य लाइसेंस, पेयजल की गुणवत्ता जांच तथा फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्रों से संबंधित कई कमियां मिलीं। विभाग ने संबंधित स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

22 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

Indore School Mess: अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 22 नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। इन नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट आने के बाद होगी सख्त कार्रवाई

Indore School Mess: खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित संस्थानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।विभाग का कहना है कि स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

READ MORE: MP Health Services: जतारा अस्पताल के औचक निरीक्षण में विधायक हरिशंकर खटीक ने पकड़ीं खामियां, स्वास्थ्य अधिकारियों को लगाई फटकार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here