Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम पहुंचे वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच, बोले- किसानों और गरीबों के खाद्यान्न की सुरक्षा मेरी सर्वोच्च जिम्मेदारी

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम। मध्यप्रदेश वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय नगायच बुधवार को सपरिवार बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पूज्य बागेश्वर सरकार का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर सरकार को जुगल किशोर भगवान का चित्र भी भेंट किया।

Bageshwar Dham News: दर्शन और पूजा के बाद संजय नगा

यच ने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत सौभाग्य और आनंद का विषय है कि उन्हें मध्यप्रदेश सरकार और संगठन ने इतना महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें बागेश्वर बालाजी और पूज्य गुरुदेव की कृपा से मिली है तथा वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए उनका आशीर्वाद लेने धाम पहुंचे हैं।

Bageshwar Dham News:उन्होंने बताया कि उनका बागेश्वर धाम परिवार से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। उन्होंने बालाजी से प्रार्थना की कि उन्हें सद्बुद्धि, शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास में सार्थक योगदान दे सकें।

READ MORE: BJP MP President: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व का एक साल पूरा, CM मोहन यादव बोले- संगठन को मिली नई मजबूती

किसानों और गरीबों के हित सर्वोपरि

Bageshwar Dham News:संजय नगायच ने कहा कि मध्यप्रदेश वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के रूप में उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता किसानों और गरीबों के खाद्यान्न की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में किसानों की उपज और राज्य सरकार द्वारा संग्रहित खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण, उचित रख-रखाव तथा सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, “गरीबों और किसानों के खाद्यान्न की सुरक्षा ही मेरी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करूंगा कि वेयरहाउस में रखा प्रत्येक दाना सुरक्षित रहे और भंडारण व्यवस्था पूरी पारदर्शिता तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हो।”संजय नगायच ने अंत में बागेश्वर बालाजी और पूज्य बागेश्वर सरकार का आशीर्वाद लेकर अपने नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories