Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur Ration Card Fraud: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर 10 हजार...

Jabalpur Ration Card Fraud: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर 10 हजार की ठगी! फर्जी दस्तावेज थमाए, न्याय की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं

0
73

Jabalpur Ration Card Fraud: जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनसे राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर हजारों रुपये लिए गए, लेकिन बाद में जो राशन कार्ड दिया गया, वह जांच में फर्जी निकला। मामले से परेशान महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचीं और कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Jabalpur Ration Card Fraud: पीड़िता प्रभा पटेल ने बताया कि उन्होंने ऋतु रैकवार नाम की महिला को राशन कार्ड बनवाने के लिए दो किस्तों में कुल 10 हजार रुपये दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति और बच्चों के आधार कार्ड की प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा कराए थे, ताकि राशन कार्ड की प्रक्रिया पूरी हो सके।

READ MORE: Gwalior Bride Missing: सुहागरात से पहले दुल्हन हुई फरार! पड़ोसी की छत से निकली, जेवर लेकर भागने का आरोप; CCTV आया सामने

Jabalpur Ration Card Fraud: कुछ समय बाद उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। जब वे उसकी पात्रता पर्ची निकलवाने के लिए पहले गढ़ा नगर निगम और फिर संबंधित तहसील कार्यालय पहुंचीं, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने दस्तावेज की जांच के बाद राशन कार्ड को पूरी तरह फर्जी बताया।

Jabalpur Ration Card Fraud:पीड़िता का आरोप है कि तहसील कार्यालय में मौजूद भारती नामक महिला अधिकारी और सुमित पांडे ने राशन कार्ड को फर्जी बताते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। शिकायत करने पर उनके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।घटना के बाद पीड़ित महिलाएं न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचीं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Jabalpur Ration Card Fraud: कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। संबंधित अधिकारी जल्द ही पीड़िताओं से संपर्क कर पूरे प्रकरण की पड़ताल करेंगे और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Indore Extortion Case: इंदौर में न्यूज पोर्टल के संपादक पर शिकंजा, MPEB अधिकारी से ब्लैकमेलिंग और लाखों की वसूली के आरोप में दूसरी FIR

फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here