Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Korba Murder Case: कोरबा में दिनदहाड़े हत्या, सो रहे हमाल पर डंडे...

Korba Murder Case: कोरबा में दिनदहाड़े हत्या, सो रहे हमाल पर डंडे से कई वार कर उतारा मौत के घाट, वीडियो आया सामने

Korba Murder Case
Korba Murder Case

Korba Murder Case: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे एक हमाल की डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सो रहे व्यक्ति पर लगातार लकड़ी के बत्ते से हमला करता दिखाई दे रहा है।

Korba Murder Case: सुबह हुआ था विवाद

Korba Murder Case: जानकारी के अनुसार, सुबह आरोपी और मृतक के बीच नशे की हालत में विवाद और मारपीट हुई थी। इस दौरान मृतक ने आरोपी की पिटाई कर दी थी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

Korba Murder Case: दोपहर में लिया बदला

Korba Murder Case: बताया जा रहा है कि इसी विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी दोपहर में वापस आया। उस समय मृतक राजेश महाराज चबूतरे पर सो रहा था। आरोपी ने उसके सिर पर लकड़ी के बत्ते से लगातार 30 से 35 वार किए। गंभीर चोटों के कारण राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

Korba Murder Case: जांच में जुटी पुलिस

Korba Murder Case: घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों हमाल का काम करते थे और नशे के आदी थे। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद और बदले की भावना से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here