Rewa Beef Case: रीवा में कथित गौमांस तस्करी के शक में दो युवतियां पकड़ी गईं, ग्रामीण पर हमले का आरोप, जांच के लिए FSL भेजे गए नमूने

Rewa Beef Case: रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र में सोमवार को कथित गौमांस तस्करी के संदेह में दो युवतियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। आरोप है कि बाइक से जा रही दोनों युवतियां पीछा किए जाने पर मांस से भरी एक बोरी नहर में फेंककर भागने का प्रयास करने लगीं। इस दौरान उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे एक ग्रामीण पर पत्थर से हमला किए जाने का भी आरोप है, जिससे वह घायल हो गया।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुए ग्रामीण

Rewa Beef Case: जानकारी के अनुसार, समान थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित नहर किनारे बनी कच्ची सड़क से दो युवतियां बाइक पर संदिग्ध मांस लेकर गुजर रही थीं। इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद उन्होंने दोनों को रोकने का प्रयास किया।

READ MORE: Indore Ujjain Bus Accident: इंदौर-उज्जैन हाईवे पर भीषण हादसा तेज रफ्तार यात्री बस डंपर से जा भिड़ी, 6 यात्री गंभीर घायल, मची चीख-पुकार

Rewa Beef Case: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घिरता देख दोनों युवतियों ने कथित तौर पर मांस से भरी बोरी नहर में फेंक दी। इसी दौरान एक ग्रामीण ने बाइक रोकने की कोशिश की, जिस पर पत्थर से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। हमले में ग्रामीण के सिर पर गंभीर चोट आई।

पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में लिया

Rewa Beef Case:घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर उनकी बाइक जब्त कर ली। पुलिस ने नहर से बरामद संदिग्ध मांस को भी अपने कब्जे में लिया है।पुलिस के अनुसार, बरामद मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद मांस किस पशु का है।

बजरंग दल ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Rewa Beef Case: घटना के बाद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रीवा जिले में पिछले कई वर्षों से गौकशी और कथित गौमांस तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं, जिनकी जानकारी कई बार पुलिस को दी गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।संगठन का आरोप है कि इस मामले में भी पुलिस को पहले ही सूचना दे दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण उनके कार्यकर्ताओं को स्वयं मौके पर पहुंचकर दोनों युवतियों को रोकना पड़ा। इसी दौरान उनके एक साथी पर हमला हुआ।

READ MORE: Indore Accident: इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड रोलर से टकराया, चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल

पुलिस कर रही मामले की जांच

Rewa Beef Case: पुलिस ने दोनों आरोपित युवतियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद संदिग्ध मांस की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि FSL रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Anganwadi Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा टला: आंगनबाड़ी केंद्र में भरभराकर गिरा छत का जर्जर प्लास्टर

Anganwadi Accident: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories