Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Ujjain Bus Accident: इंदौर-उज्जैन हाईवे पर भीषण हादसा तेज रफ्तार यात्री...

Indore Ujjain Bus Accident: इंदौर-उज्जैन हाईवे पर भीषण हादसा तेज रफ्तार यात्री बस डंपर से जा भिड़ी, 6 यात्री गंभीर घायल, मची चीख-पुकार

0
86

Indore Ujjain Bus Accident: इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंदन नगर थाना क्षेत्र के नावदा पंथ स्थित गधा टेकरी के पास इंदौर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे डंपर से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल इंदौर के महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गधा टेकरी के पास हुआ भीषण हादसा

Indore Ujjain Bus Accident: जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह इंदौर से उज्जैन की ओर जा रही यात्री बस जैसे ही नावदा पंथ क्षेत्र स्थित गधा टेकरी के पास पहुंची, तभी अचानक आगे चल रहे डंपर से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।

Khandwa Forest Attack: खंडवा में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला अतिक्रमण हटाने गई फ्लाइंग स्क्वॉड पर पत्थर-लाठियों से हमला, 8 वनरक्षक घायल

बस में मची अफरा-तफरी, यात्रियों में चीख-पुकार

Indore Ujjain Bus Accident: हादसे के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्री अपनी सीटों से गिर पड़े, जबकि कुछ लोग बस के अगले हिस्से में फंस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू कराया।

6 यात्री गंभीर घायल, एमवाय अस्पताल में भर्ती

Indore Ujjain Bus Accident: हादसे में प्रकाश पिता मांगीलाल, शोभा, भूपेंद्र पिता मोतीलाल, रितु, दिलीप पिता बंशीलाल, घनश्याम नाथ और दिनेश सहित कई यात्री घायल हुए। इनमें छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि सभी घायल इंदौर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

Indore Ujjain Bus Accident: घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

क्रेन से हटाए गए वाहन, यातायात हुआ सामान्य

Indore Ujjain Bus Accident: दुर्घटना के बाद इंदौर-उज्जैन मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से शुरू कराया गया।

तेज रफ्तार या लापरवाही? पुलिस कर रही जांच

Indore Ujjain Bus Accident: प्रारंभिक जांच में बस के डंपर से पीछे टकराने की बात सामने आई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही, ब्रेक फेल होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुआ। दोनों वाहनों की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी।

Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; पूरी घटना CCTV में कैद

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Indore Ujjain Bus Accident: इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा उपायों और ट्रैफिक नियंत्रण पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार जारी है और उनके स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here