Tuesday, September 29, 2026
Home Entertainment Rohit Shetty News: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, कॉलर...

Rohit Shetty News: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, कॉलर ने मांगे 20 करोड़ रुपए

Rohit Shetty News:
Rohit Shetty News:
Rohit Shetty News: मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार सुबह उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Rohit Shetty News: पुलिस अभी तक कॉल करने वाले की पहचान नहीं कर सकी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस धमकी के पीछे कहीं बिश्नोई गैंग का हाथ तो नहीं है।
Rohit Shetty News: पहले भी हो चुकी है फायरिंग
Rohit Shetty News: कुछ महीने पहले रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित बंगले पर गोलीबारी की गई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया था।
Rohit Shetty News: नेपाल से हुई थी फंडिंग
Rohit Shetty News: जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को पता चला था कि फायरिंग करने वाले शूटरों को एटीएम के जरिए पैसे दिए गए थे। शुरुआती जांच में इस फंडिंग का संबंध नेपाल से जुड़ा होने की बात सामने आई थी। पुलिस बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रकम किसने भेजी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
Rohit Shetty News: देर रात हुई थी गोलीबारी
Rohit Shetty News: पुलिस के मुताबिक, 31 जनवरी और 1 फरवरी की दरमियानी रात करीब 12:45 बजे रोहित शेट्टी के नौ मंजिला आवासीय टावर पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। इनमें से एक गोली इमारत के जिम के शीशे पर लगी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
Rohit Shetty News: जांच जारी
Rohit Shetty News: ताजा धमकी के बाद मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कॉल करने वाले की पहचान करने और उसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here