HomeLifestyleमौत सामने थी, फिर भी मगरमच्छ के जबड़ों से बच निकला तेंदुआ!...

मौत सामने थी, फिर भी मगरमच्छ के जबड़ों से बच निकला तेंदुआ! वायरल VIDEO देख दंग रह जाएंगे आप

Date:

Related stories

Leopard Escapes Crocodile Viral Video: तेंदुए का वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तेंदुआ मौत के बेहद करीब पहुंचने के बाद जिस तरह खुद को बचाता है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। उसकी फुर्ती और तेज रिएक्शन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

तेंदुए का वायरल वीडियो दक्षिण अफ्रीका के लायन सैंड्स गेम रिजर्व का बताया जा रहा है। वायरल क्लिप में एक उम्रदराज तेंदुआ नदी के बीच मौजूद पत्थरों पर चलते हुए भोजन की तलाश करता नजर आता है। आसपास सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन पानी के भीतर एक मगरमच्छ पहले से घात लगाकर बैठा होता है।

अचानक हुआ मगरमच्छ का हमला
तेंदुए का वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तेंदुआ पानी के किनारे पहुंचता है, मगरमच्छ अचानक पानी से बाहर निकलकर उस पर हमला कर देता है। कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि अब तेंदुआ बच नहीं पाएगा।लेकिन अगले ही सेकंड तेंदुआ इतनी तेज छलांग लगाता है कि मगरमच्छ उसे पकड़ नहीं पाता।

हवा में उड़ता दिखा तेंदुआ
तेंदुए का वायरल वीडियो की सबसे खास बात उसकी अविश्वसनीय छलांग है। तेंदुआ एक चट्टान से दूसरी चट्टान पर इतनी तेजी से कूदता है कि देखने वालों को वह हवा में उड़ता हुआ नजर आता है। वीडियो के स्लो मोशन हिस्से ने इस रोमांच को और भी खास बना दिया है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
तेंदुए का वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।कई लोगों ने इसे जंगल का सबसे रोमांचक पल बताया है।

यूजर्स ने कहा- ये तो सुपरमैन है
तेंदुए का वायरल वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तेंदुए की फुर्ती की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि उम्रदराज होने के बावजूद तेंदुए की रिएक्शन स्पीड कमाल की है।एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि तेंदुए ने बचने के साथ-साथ मगरमच्छ को थप्पड़ भी जड़ दिए और फिर रॉकेट की तरह उड़ गया। कई लोगों ने उसे “जंगल का सुपरमैन” भी कहा।

जंगल की दुनिया का रोमांच
विशेषज्ञ मानते हैं कि तेंदुआ अपनी तेज रफ्तार, संतुलन और फुर्ती के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि मुश्किल हालात में भी वह तेजी से प्रतिक्रिया देकर खुद को बचाने में सक्षम होता है।इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर जंगल के शिकारी जीवों की अद्भुत क्षमता को दुनिया के सामने ला दिया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here