Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Crime: भोपाल में मोबाइल लूट का बड़ा खुलासा, इंटरनेशनल नेटवर्क से...

Bhopal Crime: भोपाल में मोबाइल लूट का बड़ा खुलासा, इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़े तार

Bhopal Crime:
Bhopal Crime:
Bhopal Crime: भोपाल:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मोबाइल लूट के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से पकड़े गए चार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां दी हैं।
Bhopal Crime: पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे का रहने वाला सबदर ईरानी इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड है। आरोपी उससे लूटे गए मोबाइल 3 से 4 हजार रुपये में बेचते थे।
Bhopal Crime: जांच में यह भी सामने आया है कि सबदर इन मोबाइलों को मुंबई के रास्ते बांग्लादेश और नेपाल तक भेजता था। पुलिस को शक है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।
Bhopal Crime: आरोपियों ने बताया कि सबदर अपनी गैंग में ऐसे नए युवकों को शामिल करता था, जिन पर पुलिस को आसानी से शक न हो। वह कबाड़खाना इलाके के जरूरतमंद लड़कों को अपने गिरोह में जोड़कर उनसे मोबाइल लूट की वारदात कराता था।
Bhopal Crime: बताया जा रहा है कि दिसंबर में ईरानी डेरे पर पुलिस की कार्रवाई के बाद से सबदर ईरानी फरार है। उसके खिलाफ पहले से 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब सबदर ईरानी और उसके साथी शाहरुख की तलाश में जुटी हुई है।
Bhopal Crime: पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में भोपाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 लूटे गए मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल बरामद की थीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here