Indore Stabbing Case: इंदौर में दिनदहाड़े चाकूबाजी से दहशत, मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Indore Stabbing Case: इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। तंजीम नगर स्थित घोस्ट मार्केट में दो पड़ोसियों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक युवक पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

Indore Stabbing Case:  पुलिस के अनुसार, घटना का कारण फोन पर तेज आवाज में बात करना बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर पड़ोसी आरिफ बरकाती और शाहनवाज उर्फ शान के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरिफ बरकाती ने चाकू निकालकर शाहनवाज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Indore News: इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई, होम डिलीवरी का भी खुलासा

Indore Stabbing Case: हमले में शाहनवाज के पेट, पैर और चेहरे पर कई गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Indore Stabbing Case: घटना की सूचना मिलते ही खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

Indore Stabbing Case: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन कराया गया, ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी का इलाके में पैदल जुलूस भी निकाला, जिससे कानून व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश दिया जा सके।

Indore Stabbing Case: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद केवल फोन पर बात करने को लेकर था या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी थी।

MP News: सरकारी स्कूलों में अब बिना अनुमति पत्रकारों और आम लोगों को एंट्री नहीं! DEO का नया तुगलकी आदेश जारी

Indore Stabbing Case: दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद तंजीम नगर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories