Indore Gas Pipeline Fire: इंदौर गैस पाइपलाइन हादसा मशीन मालिक समेत अन्य पर FIR दर्ज, खुदाई में लापरवाही से लगी आग, तीन लोग झुलसे

Indore Gas Pipeline Fire: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में गैस पाइपलाइन में आग लगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशीन मालिक, ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खुदाई के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग झुलस गए, जबकि आसपास के दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा।

मंगल कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पीछे हुआ था हादसा

Indore Gas Pipeline Fire: यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मंगल कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पीछे जैन मंदिर के पास हुई थी। जानकारी के अनुसार, इलाके में बोरिंग और खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन की चपेट में अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन आ गई, जिससे गैस का रिसाव हुआ और कुछ ही देर में आग भड़क उठी।आग इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागे।

READ MORE: Niwari Assault Case: शराब पीने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी बीच सड़क बेल्ट से पीटा, मारपीट का वीडियो बनाकर किया वायरल

तीन लोग झुलसे, दो मकानों को नुकसान

Indore Gas Pipeline Fire: हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग की लपटों ने आसपास स्थित दो मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

लापरवाही की पुष्टि के बाद दर्ज हुई FIR

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खुदाई कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। इसी लापरवाही के चलते गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई और हादसा हुआ।इसके बाद विजयनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(ए), 125(बी), 324 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मशीन मालिक, ठेकेदार समेत कई लोग आरोपी

Indore Gas Pipeline Fire: पुलिस ने इस मामले में मशीन मालिक राजेश, संबंधित ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। साथ ही नगर निगम, संबंधित गैस एजेंसी और अन्य विभागों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य जिम्मेदारों पर भी हो सकती है कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति या संस्था की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Rewa Crime News: क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी का मामला पूर्व जनपद सदस्य विष्णु साकेत पर FIR दर्ज, ऑडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

सुरक्षा मानकों पर फिर उठे सवाल

Indore Gas Pipeline Fire: इस घटना ने एक बार फिर शहर में चल रहे निर्माण और खुदाई कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में बिना पर्याप्त तकनीकी जानकारी और सुरक्षा उपायों के खुदाई करना बड़े हादसों को न्योता दे सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories