HomeMadhya PradeshNiwari Assault Case: शराब पीने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी...

Niwari Assault Case: शराब पीने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी बीच सड़क बेल्ट से पीटा, मारपीट का वीडियो बनाकर किया वायरल

Date:

Related stories

Niwari Assault Case: देवेश गुप्ता\ निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने युवक को बीच सड़क घेर लिया और उसकी पीठ पर गिनती गिनते हुए बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

बीच रास्ते शराब पीने का किया था विरोध

Niwari Assault Case: घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किशन रैकवार ने कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ युवकों को बीच सड़क शराब पीते देखा। किशन ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का विरोध करते हुए उन्हें वहां से हटने और ऐसा न करने की समझाइश दी।बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उससे बदला लेने की योजना बना ली।

काम से लौटते समय घेरकर किया हमला

गुरुवार देर शाम जब किशन रैकवार काम से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में उसे रोक लिया। इसके बाद उसे चारों तरफ से घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

READ MORE: Ratlam Moharram Accident: रतलाम में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट फैलने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

Niwari Assault Case: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने युवक को खड़ा कर उसकी पीठ पर गिनती गिनते हुए लगातार बेल्ट से वार किए। इस दौरान पीड़ित डर और दहशत के कारण कोई विरोध नहीं कर सका।

मारपीट का वीडियो बनाकर किया वायरल

Niwari Assault Case: हैरानी की बात यह रही कि मारपीट के दौरान आरोपियों का एक साथी पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद घटना की जानकारी व्यापक रूप से सामने आई।वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आरोपियों के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है।

पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पीड़ित किशन रैकवार ने पृथ्वीपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: MP News: मुरैना में थाने में शिकायत करने पहुंची महिला की पाइप से पिटाई! हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Niwari Assault Case: बीच सड़क इस तरह युवक की पिटाई और उसका वीडियो बनाकर वायरल करना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here