Mohla-Manpur Crime: मासूम को कुचलने के बाद दो बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक चालक, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

Mohla-Manpur Crime: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले में हिट एंड रन का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह गुंडरदेही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खेल रहे एक मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी। उसे पकड़ने के लिए मोहला और मानपुर थाना क्षेत्र में बैरिकेड लगाए गए, लेकिन चालक ने दोनों जगह बैरिकेड तोड़ दिए और तेज रफ्तार से महाराष्ट्र सीमा की ओर भाग निकला। इस दौरान बैरिकेड के पास मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस लगातार ट्रक का पीछा करती रही। भागने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। इसके बाद पुलिस ने कोरकोट्टी गांव के पास चालक को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।
Mohla-Manpur Crime: पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, मासूम की मौत से गुंडरदेही गांव में लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद कुछ समय के लिए चक्काजाम जैसी स्थिति भी बन गई।
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories