Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: रायपुर में महिला डॉक्टर से 51 लाख की ठगी, अधूरा...

Raipur Crime: रायपुर में महिला डॉक्टर से 51 लाख की ठगी, अधूरा मकान छोड़ बिल्डर फरार

Raipur Crime
Raipur Crime
Raipur Crime: रायपुर में एक सरकारी महिला डॉक्टर से मकान बनाने के नाम पर 51 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता डॉ. स्नेहलता दास ने आरोप लगाया है कि पूरी रकम लेने के बाद भी बिल्डर ने केवल मकान का ढांचा बनाया और काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया।
डॉ. दास ने वर्ष 2021 में सड्डू स्थित अविनाश कैपिटल्स होम्स-2 में प्लॉट खरीदा था। इसके बाद 16 मार्च 2023 को यूके कॉन्सेप्ट डिजाइनर के संचालक मोहित सोलंकी से मकान निर्माण का अनुबंध किया। समझौते के अनुसार 22 मई 2024 तक मकान तैयार करके सौंपना था।
डॉक्टर ने मकान निर्माण के लिए भारतीय स्टेट बैंक से 45 लाख रुपये का होम लोन लिया। साथ ही अपनी बचत और रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 51.31 लाख रुपये बिल्डर को बैंक के जरिए भुगतान कर दिए।
आरोप है कि पूरी रकम मिलने के बाद भी बिल्डर ने सिर्फ मकान का ढांचा तैयार किया। प्लास्टर, फिनिशिंग और अन्य जरूरी काम अधूरे छोड़ दिए। बाद में उसने अपना कार्यालय बंद कर दिया और मोबाइल फोन भी बंद कर फरार हो गया।
Raipur Crime: पीड़िता की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने बिल्डर मोहित सोलंकी और उसके पिता गुलाब सिंह सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Raipur Crime: डॉ. दास ने बताया कि अधूरे मकान के कारण उन्हें हर महीने बैंक की ईएमआई, ब्याज और अन्य खर्च उठाने पड़ रहे हैं। अब मकान पूरा कराने के लिए उन्हें करीब 30 से 35 लाख रुपये और खर्च करने होंगे।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here