Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa Rewa Minor Girl Missing Case: रीवा में नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण...

Rewa Minor Girl Missing Case: रीवा में नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला परिजनों ने युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Rewa Minor Girl Missing Case: रीवा। जिले के जनेह थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव से एक 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने गांव के ही युवक विवेक सिंह उर्फ पृथ्वीपाल सिंह पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का आरोप—कई महीनों से कर रहा था पीछा

Rewa Minor Girl Missing Case: पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कई महीनों से छात्रा का पीछा कर रहा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। इस संबंध में पहले भी परिवार द्वारा युवक को समझाइश दी गई थी, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

READ MORE: MP News: डिंडौरी में करोड़ों की पैतृक जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोप! कोर्ट के आदेश पर 4 लोगों पर FIR

रात में पढ़ाई कर रही थी छात्रा, सुबह मिली लापता

Rewa Minor Girl Missing Case: परिजनों ने बताया कि 19 जून की रात छात्रा अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। जब 20 जून की सुबह परिवार के लोग जागे तो वह घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद मामले की सूचना जनेह थाना पुलिस को दी गई।

थाने में दर्ज हुआ अपहरण का मामला

Rewa Minor Girl Missing Case: शिकायत मिलने पर जनेह थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों का दावा है कि छात्रा मोबाइल फोन पर आरोपी युवक से बातचीत करती थी और उन्हें पूरा संदेह है कि वही उसे अपने साथ ले गया है।

पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

Rewa Minor Girl Missing Case: पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ तो की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और न ही छात्रा का पता लगाया जा सका है। इससे परिवार लगातार चिंता और तनाव में है।

READ MORE: Khargone Bulker Accident: तेज रफ्तार बल्कर का कहर बाउंड्रीवाल तोड़ कॉलोनी में घुसा, कार-बाइक समेत कई वाहन चकनाचूर, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार, की यह मांग

Rewa Minor Girl Missing Case: निराश परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर नाबालिग छात्रा की जल्द से जल्द बरामदगी तथा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिवार का कहना है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई कर छात्रा को सुरक्षित वापस लाया जाए।

Rewa Minor Girl Missing Case: फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा की बरामदगी और मामले की वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here