Wednesday, June 24, 2026
33.8 C
Raipur

Balaghat News: 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते स्कूल का लेखापाल रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने शिक्षक कक्ष में दबोचा

Balaghat News: बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शासकीय स्कूल के लेखापाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कायदी में पदस्थ लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े को एक शिक्षक से 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कार्रवाई के दौरान पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Balaghat News: जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कायदी में कार्यरत सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे की जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक की वेतन विसंगति से संबंधित एरियर राशि स्वीकृत हुई थी। कुल एरियर राशि 94 हजार 85 रुपये थी, जिसमें से 66 हजार 557 रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। जबकि शेष 27 हजार 528 रुपये की राशि निकालने की प्रक्रिया लंबित थी।

READ MORE: Jabalpur News: अमृत-2 योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस पार्षदों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

Balaghat News: आरोप है कि शेष राशि का भुगतान कराने के बदले विद्यालय के लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े ने शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे से 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। कई बार राशि देने का दबाव बनाए जाने के बाद शिक्षक ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में की।

Balaghat News: शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। तय रणनीति के तहत 24 जून को लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखापाल को वारासिवनी स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कायदी के शिक्षक कक्ष में रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

Balaghat News: इस कार्रवाई का नेतृत्व लोकायुक्त निरीक्षक राहुल गजभिए और निरीक्षक जितेंद्र यादव ने किया। टीम ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Balaghat News: लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(क) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

READ MORE: Jabalpur Airport Name Change: जबलपुर एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने की तैयारी; CM मोहन यादव ने की घोषणा

Balaghat News: यह मामला एक बार फिर सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जहां कर्मचारियों और अधिकारियों पर वैध भुगतान एवं बकाया राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगते रहे हैं। लोकायुक्त की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories