Ujjain House Collapse: उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हम्मालवाड़ी इलाके में एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि कुछ ही सेकंड में पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Ujjain House Collapse: जानकारी के अनुसार, घटना के समय मकान के अंदर करीब 8 लोग मौजूद थे। अचानक मकान गिरने से पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मलबे में दबने से किशोर की मौत
Ujjain House Collapse: पुलिस के अनुसार, हादसे में 15 वर्षीय अरशान कुरैशी मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुर्शीद बी, इकलाश, फरान नाज, शेर मोहम्मद और परवीन बी को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
पड़ोसी निर्माण कार्य से जुड़ा हो सकता है हादसा
Ujjain House Collapse: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान गिरने के पीछे पड़ोस में चल रहे निर्माण कार्य को कारण माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य के चलते पुराने मकान की नींव कमजोर हुई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस मकान में करीब 12 लोग रहते थे, जिनमें से हादसे के समय 8 लोग मौजूद थे।
पुलिस और प्रशासन मौके पर
Ujjain House Collapse: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव अभियान चलाने के साथ ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ujjain House Collapse: हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग मकान गिरने की घटना से सहमे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।









