Wednesday, June 24, 2026
36.5 C
Raipur

Rewa Power Line Vandalism: रीवा में आधी रात की अजीबोगरीब वारदात युवक ने काट दिए 60 घरों के बिजली कनेक्शन, CCTV में कैद हुई करतूत

Rewa Power Line Vandalism: रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेय टोला में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने रात करीब 3 बजे मोहल्ले के 50 से 60 घरों की बिजली सप्लाई के मुख्य तार काट दिए, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। भीषण गर्मी के बीच रातभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

Rewa Power Line Vandalism: जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 29 स्थित पाण्डेय टोला में देर रात अचानक बिजली गुल हो गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह बिजली विभाग की तकनीकी खराबी है, लेकिन सुबह जब शिकायत के बाद जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकला।

READ MORE: Rewa Property Dispute: संपत्ति विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद घर के बाहर हवाई फायरिंग का दावा

तार काटकर खाली प्लॉट में फेंके

Rewa Power Line Vandalism: स्थानीय लोगों के मुताबिक, अज्ञात युवक ने बिजली के मुख्य तारों को काटकर पास के एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कनेक्शनों को जोड़कर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बहाल की।

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

Rewa Power Line Vandalism: मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक युवक रात करीब 3 बजे बिजली के तार काटते हुए दिखाई दिया। फुटेज में उसकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

Rewa Power Line Vandalism: स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक ने यह हरकत किसी व्यक्तिगत रंजिश के चलते की या फिर उसके पीछे कोई अन्य कारण है।

READ MORE: MP News: सागर में बिना एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के नर्स ने दिया हाई-रिस्क इंजेक्शन, मरीज की मौत से BMC पर उठे सवाल

Rewa Power Line Vandalism: घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। रहवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories