Amit Shah CG Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, सीएम साय ने खुद संभाली कमान

Parivesh
Amit Shah CG Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, सीएम साय ने खुद संभाली कमान

रायपुर। Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 22 और 23 जून के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। राजधानी रायपुर से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद मोर्चा संभालते हुए अधिकारियों और मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

Amit Shah CG Visit : मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह अपने निवास कार्यालय में बैठक बुलाकर यात्रा की व्यवस्था, सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह दौरा केंद्र की योजनाओं और विकास कार्यों के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, इसलिए आयोजन में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, डीजीपी अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह इस दौरान केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी भी देखने को मिल सकती है।

राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम
शाह का यह दौरा सिर्फ योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है। लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा अब छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार और विकास एजेंडे को ज़मीन पर उतारने की रणनीति पर काम कर रही है।

प्रशासन के लिए अग्निपरीक्षा
दो दिवसीय इस दौरे के दौरान भारी भीड़ और हाई-प्रोफाइल गतिविधियों को देखते हुए प्रशासन की जिम्मेदारी भी दोगुनी हो गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जबकि आयोजन स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

अमित शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ की राजनीतिक दिशा और प्रशासनिक सतर्कता, दोनों की परीक्षा बनने जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *