HomeChhattisgarhRaipur News: रायपुर ग्रामीण पुलिस को मिला पहला पुलिस लाइन प्रभारी, वैभव...

Raipur News: रायपुर ग्रामीण पुलिस को मिला पहला पुलिस लाइन प्रभारी, वैभव मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

Date:

Related stories

Raipur News: रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस को पहली बार अपना पुलिस लाइन प्रभारी मिल गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण पुलिस लाइन का प्रभारी नियुक्त किया है।

Raipur News: जारी आदेश के अनुसार, वैभव मिश्रा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वीआईपी दौरे के दौरान पुलिस बल की तैनाती और जरूरी संसाधनों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे सहायक पुलिस आयुक्त लाइन नीलेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में काम करेंगे।

Raipur News: अब तक रायपुर पुलिस लाइन से शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन रायपुर ग्रामीण के लिए अलग से पुलिस लाइन प्रभारी नियुक्त होने के बाद ग्रामीण पुलिस व्यवस्था और संसाधन प्रबंधन अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होने की उम्मीद है। इस नियुक्ति को रायपुर ग्रामीण पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here